top of page
Search

करना है उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन तो जान लें सफर ...

  • Writer: aman yadav
    aman yadav
  • Jan 7, 2023
  • 2 min read

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया


Mahakaleshwar Temple Ujjain: सर्दियों के मौसम घूमने या सफर के लिहाज से बहुत उपयुक्त समय होता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां अक्टूबर- नवंबर में घूमने जाना बेहतर रहेगा। मध्य प्रदेश के किसी पर्यटन स्थल जाने की सोच रहे हैं तो सामान पैक कर लें क्योंकि इस मौसम में मध्य प्रदेश घूमना मजेदार रहेगा। मध्य प्रदेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। तीर्थ स्थानों की बात करें तो भी मध्य प्रदेश में कई विकल्प मिल जाएंगे। राज्य में दो ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। इन दिनों श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो उज्जैन पहुंचें। हालांकि अगर आप पहली बार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे हैं तो सफर से जुड़ी सभी जानकारी जान लें, ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो और कम पैसों में मजेदार सफर का लुत्फ उठा सके। यह रही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए पूरी जानकारी।



उज्जैन महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media


उज्जैन में ज्योतिर्लिंग

देशभर में 11 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग हैं। इनमें से दो मध्य प्रदेश में स्थित हैं। राज्य के उज्जैन शहर में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का मंदिर है तो वहीं खंडवा जिले में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का मंदिर है। उज्जैन बहुत ही खूबसूरत शहर है। इस शहर को सात मोक्ष प्रदान करने वाले शहरों में से एक कहा जाता है। महाकालेश्वर मंदिर के अलावा यहां भर्तृहरि की गुफा और भगवान विष्णु के पैरों के निशान भी देखने को मिलेंगे।


महाकालेश्वर मंदिर कैसे पहुंचे?

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। आप आसानी से स्थानीय टैक्सी, कैब या रिक्शा के माध्यम से मंदिर पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर मार्ग में कई सारे होटल, धर्मशालाएं हैं। अपने बजट के मुताबिक, होटल या धर्मशाला में कमरा बुक कर सकते हैं। स्नान आदि के बाद दर्शन के लिए जाएं


महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : facebook


महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नियम

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 6 बजे से ही भक्तों के लिए खुल जाता है। इसके लिए मंदिर परिसर में ही टिकट ले सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर गर्भगृह में प्रवेश करना है तो श्रद्धालुओं को 1500 रुपये की रसीद कटवानी होगी। इस रसीद पर दो लोगों के प्रवेश की अनुमति है।


 
 
 

Comments


bottom of page