top of page
Search

बेंगलुरु के इन लोकप्रिय मंदिरों को भी अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल जरूर करें

  • Writer: aman yadav
    aman yadav
  • Jan 4, 2023
  • 2 min read

बेंगलुरु में घूमने के लिए वैसे तो बहुत जगह हैं, लेकिन यहां के बेहतरीन मंदिरों के भी दर्शन जरूर करें। इन मंदिरों में जाकर लोगों को बेहद शांति और सुकून मिलता है।



बेंगलुरु शहर का नाम सुनते ही वहां का लाइफस्टाइल, बेहतरीन खाना, शॉपिंग मॉल और आईटी पार्कों का दृश्य सामने आ जाता है। बेंगलुरु जो की एक आईटी हब माना जाता है, भले ही यहां आपको शहरी जीवन की भागदौड़ और चहल पहल देखने को मिले, लेकिन ये शहर सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। बेंगलुरु शहर में अगर आप मन की शांति के लिए ऐसी कोई जगह तलाश रहे हैं, तो हम आपको बता दें, यहां ऐसे कई बेहतरीन मंदिर हैं, जो न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि यहां जाकर मन को बेहद सुकून मिलता है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं बेंगलुरु के कुछ बेहतरीन मंदिरों के बारे में -


चोककानाथ स्वामी मंदिर - Chokkanathaswamy Temple Bangalore in Hindi



10 वीं शताब्दी सीई में निर्मित, चोककानाथस्वामी मंदिर बैंगलोर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह डोम्लूर में स्थित है और चोल के शासनकाल के दौरान भगवान विष्णु की भक्ति के रूप में बनवाया गया था। यहां आप तमिल में कुछ खूबसूरती से किए गए शिलालेख और स्थानीय नृत्य रूप और अन्य स्थानीय परंपराओं को दर्शाते हुए स्तंभों पर मूर्तियां देख सकते हैं। इसमें शालिग्राम पत्थर से उकेरी गई देवताओं की छवियां भी हैं जो केवल नेपाल में पाई जाती हैं। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक, तो वही शाम 5:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक है।


इस्कॉन मंदिर - ISKCON Temple Bangalore in Hindi


राजाजीनगर में स्थित, बेंगलुरु का यह इस्कॉन मंदिर 1997 में बनकर तैयार हुआ था। ये मंदिर हिंदू देवी-देवताओं राधा और कृष्ण को समर्पित है और इसकी सुंदर वास्तुकला के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की जाती है, जो रात के समय में और ज्यादा बढ़ जाती है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, यकीनन आप भी इस मंदिर की हर एक चीज से बेहद प्रभावित हो जाएंगे। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4:15 बजे से सुबह के 5:00 बजे तक है, तो वही फिर से ये मंदिर सुबह 7:15 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक खोला जाता है और शाम 4:00 बजे से रात के 8:30 बजे तक खुलता है।




 
 
 

1 Comment


aman yadav
aman yadav
Jan 04, 2023

😍

Like
bottom of page