top of page
Search

वीर गोगाजी महाराज का इतिहास

  • Writer: aman yadav
    aman yadav
  • Jan 8, 2023
  • 10 min read

जय Goga ji Maharaj नमस्कार दोस्तों, आज की इस इस पोस्ट में हम लोक देवता गोगाजी महाराज उर्फ़ जाहरवीर बाबा की सम्पूर्ण जीवनी के बारे में जानेंगे। इस पोस्ट में लोक देवता Goga ji Maharaj से सम्बंधित सभी आवश्यक विषयों पर चर्चा की गयी है , जैसे की गोगाजी महाराज का इतिहास, गोगा जी का मंदिर, गोगा जी का युद्ध और मृत्यु आदि






Note: इस पोस्ट में हमने जगह जगह से लिए गए सूत्रों की सहायता ली है, हम इसकी पूरी तरह से सत्यता की घोषदा नहीं करते है क्यूंकि हर किताब या व्यक्ति के द्वारा गोगा जी महाराज की अपनी एक अलग कहानी है तो कृपया कर अगर इसमें कोई गलती हुई है तो हमें जरूर आगाह करें। बाकी आप सब खुश रहे यही कामना करते हैं

गोगाजी महाराज कौन हैं

राजस्थान के लोक देवता हैं जिन्हे जाहर पीर के नाम से भी जाना जाता है। हनुमानगढ़ जो की राजस्थान का एक जिला है और जो भादरा विधानसभा क्षेत्र का एक शहर गोगामेड़ी जिसे धुरमेड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यहां भादों कृष्णपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला लगता है। इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनो भी पूजते हैं। गुजरात मे रेबारी (Rewari) जाती के लोग गोगाजी को गोगा महाराज केे नाम सेे बुलाते है।

गोगाजी गुरुगोरख नाथ के परम शिष्य थे। गोगाजी का जन्म विक्रम संवत 1003 में चुरू जिले के तारा नगर तहसील ददरेवा गाँव में एक प्रतिष्ठित राजपूत परिवार के बिच हुआ था। पर इन्हे सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग मात्था टेकने के लिए दूर-दूर से आते हैं। कायम खानी जो की एक मुस्लिम समाज है वह गोगोजी को जाहर पीर के नाम से पुकारते हैं तथा उक्त स्थान पर मत्‍था टेकने और मन्नत माँगने दूर दूर से आते हैं। इस तरह यह स्थान हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया गया है। मध्यकालीन महापुरुष गोगाजी हिंदू, मुस्लिम, सिख संप्रदायों की श्रद्घा अर्जित कर एक धर्मनिरपेक्ष लोक देवता के नाम से पीर के रूप में प्रसिद्ध हुए थे । गोगाजी का जन्म राजस्थान के चुरू चौहान वंश के शासक जैबरजी (जेवरसिंह) की पत्नी बाछल कंवर के गर्भ से गुरु गोरखनाथ जी के वरदान से भादो सुदी नवमी को हुआ था। चौहान वंश में राजा पृथ्वीराज चौहान के बाद गोगाजी वीर और ख्याति प्राप्त राजा हुआ करते थे। गोगाजी का राज्य सतलुज सें हांसी (जो की हरियाणा में है) तक था।

लोक मान्यतों व लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को साॅंपो के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। लोग उन्हें गोगाजी, गुग्गा वीर, जाहिर वीर,राजा मण्डलिक व जाहर पीर आदि कई नामों से पुकारते हैं। यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है।


लोक मान्यतों व लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को साॅंपो के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। लोग उन्हें गोगाजी, गुग्गा वीर, जाहिर वीर,राजा मण्डलिक व जाहर पीर आदि कई नामों से पुकारते हैं। यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है।


Gogaji Maharaj Biography in hindi

जन्म : संवत् 1003 ददरेवा (चूरू) जन्म वंस : नागवंशीय चौहान पिता का नाम : जेवर सिंह माता का नाम : बाछल गुरु का नाम : गोरखनाथ जी पत्नी का नाम : कंसलमदे सिरियल


लोक देवता गोगाजी को नागों के देवता और जाहरपीर बाबा, हिंदु धर्म में नागराजजी का अवतार तथा मुस्लिम धर्म में गोगापीर इन नामों से जाना जाता है! कर्मसिंह गोगा जी कि 17वीं पीढी में हुए थे ! जिन्हें मुसलमानों ने बलपूर्वक मुस्लमान (कायम खानी मुस्लमान) बनाया था , जिनके वंशज आज गोगा जी को अपना पूर्वज मानते हैं तथा मत्था टेकने हर साल आते हैं!


जाहरवीर बाबा की जीवन कथा

जाहर वीर की माता का नाम बाछल था। और पिता का नाम राजा जेवर सिंह था। जो ददरेवा में राज्य किया करते थे, पर राजा जेवर सिंह के कोई संतान न होने की वजह से उन्हें प्रजा के लोग मनहूस कहा करते थे। राजा जेवर इस बात से बहुत परेशान और दुखी रहा करते थे, तथा वह जहां भी जाते थे, वहां के लोग उन्हें ताना दिया करते थे।नौलखा बाग

एक बार जब राजा जेवर ने अपने बाग में 900000 पेड़ लगवाए, जिससे उस बाग का नाम नौलखा बाग पड़ गया। उसकी रखवाली के लिए उन्होंने माली और मालन को भी रखा हुआ था, कुछ समय के बाद जब उन बाग के पेड़ों पर फल लगे, तो माली और मालन ने सोचा क्यों ना ये फल राजा जेवर को जा कर दे दूं, तब माली वह फल लेकर राजा के पास जाता है, तथा राजा के दरबार में फल ले जाकर रख देता है, और माली राजा से बोला हे राजन ! आपके बाग से कुछ पके हुए फल लाया हूं, इस बात पर राजा बहुत ही प्रसन्न हुए और आज हम अपने बाकी बचे फलों को अपनी जनता के साथ बाँटना चाहते हैं, अब राजा जेवर अपने बाग की तरफ जाते हैं, तो बाग की जमीन में कदम रखते ही सारा का सारा बाग सूख जाता है, इस पर राजा अत्यंत ही दुखी होते हैं।


नौलखा बाग का फिर से हरा होना

एक बार जब गुरु गोरखनाथ अपनी समाधि से उठकर ददरेवा नगरी की ओर प्रस्थान करते हैं। तो रास्ते में उन्हें नौलखा बाग दिखाई पड़ता है, तथा वह वहां पर वह अपनी समाधि जमा लेते हैं, इस पर गुरु गोरखनाथ जी सभी शिष्य हंस कर बोलते हैं, कि हे गुरु गोरखनाथ इस सूखे हुए जंगल में कंद मूल फल कहीं से नहीं मिलेंगे। इस बात पर गुरु गोरखनाथ ने हंसकर जवाब दिया। लो यह मेरे कमंडल से थोड़ी धूनी ले जाओ, इसको जो भी पेड़ सुखा हुआ है सब पर मार देना, शिष्यों ने ऐसा ही किया और जो बची हुई धूनी थी उसको सूखे पेड़ पर डाल दिया, इतना करते ही सभी वृक्ष और कुएं 12 साल से सूखे हुए पड़े थे, उनमें पुनः पानी आ जाता है, तथा पेड़ भी हरे भरे हो जाते हैं ।


माता बाछल का घोर तप 12 वर्षो तक

महारानी बाछल पुत्र प्राप्ति के लिए बाबा गुरु गोरख नाथ की 12 सालो तक तपस्या करती है । फ़िर एक दिन बाबा गुरु गोरख नाथ महारानी बाछल की तपस्या से खुश हो कर वहा आते है । ददरेवा नगरी में अपने सेषीयो के साथ फ़िर वो बागड़ में जो राजा के बाग हुआ करते थे वहा आकर बैठ जाते है । और रानी बाछल को अपने पास आने का निमन्तरण देते है । फ़िर अगली सुबह वहा रानी के बहन काछल आ जाती है । और बाबा गुरु गोरख नाथ से प्रथना करते हुऐ संतान का वर मांगती है । फ़िर बाबा गोरख नाथ । उसे दो फल देते हुए दो पुत्र का वरदान देते है । और कहते है की तुम अपने पुत्रो का नाम अर्जन और सर्जन रखना ये दुनिया में तुम्हरा नाम रोसन करेंगे ।


माता बाछल को गुरु गोरख नाथ का वरदान

और वो वरदान ले कर वह से चली जाती है । फ़िर गोरख नाथ वह से चलने लगे है । तब वहा महारनी बाछल आती है । और गुरु गोरख नाथ से कहती है बाबा मैने 12 सालो से आपकी पूजा अर्चना की है आप मुझे इस तरह छोड़ कर नहीं जा सकते हो । तब गुरु गोरख नाथ ने रानी बचल को ये वरदान दिया की उसके से एक बहुत ही भाग्य साली पुत्र होगा । जो दुनिया में नाम रोसन करेगा । पूरी दुनिया उसे गोगा जी,जाहरवीर पीर के नाम से भी जानेगी ।


जाहरवीर गोगा जी का जन्म

जाहरवीर गोगा जी का जन्म चढ़ते भाद्रपद को राजस्थान के ददरेवा नाम गांव में हुआ था। जो सादुलपुर गांव के निकट में है। इनकी माता का नाम रानी बाछल था । और पिता का नाम जेवर सिंह चौहान था । जो बहुत ही दयावान, न्याय करने वाले व्यापक राजा थे। बाबा जाहरवीर के जन्म के दौरान ही प्रकृति का मानो ऐशा नजारा प्रतीत हो रहा था , कि जैसे बाबा जाहरवीर के जन्म की पूरी कायनात कर रही है । इनके जन्म लेने के बाद मानो की पूरी नगरी में उत्साह की लहर दौड़ गई हो । राजा की जनता बहुत ही खुश हो रही थी । डाभी जगह खुशी का माहौल था । इनको बचपन से ही बड़े प्यार से पाला गया था । जब ये बड़े होने लगे तो इनके सभी विधा सेखानी शुरु कर दी । बाबा जाहरवीर के जो गुरु थे । उनका नाम बाबा गुरु गोरख नाथ था । यह उनके प्यारे शीयों में से एक थे । इन्होने सब्भी विषय में महारथ हासिल का ली । बाबा जाहरवीर जो थे ये चौहान वंश के राजा थे । जिस वंश के राजा प्रथवी थे ये उन वंश के दुशरे राजा थे । बाबा जाहरवीर के दादा जी का नाम महाराज उमर सिंह था ।


जाहरवीर का गोगाजी नाम कैसे पड़ा

जाहरवीर बाबा का गोगा जी नाम इस तरह पड़ा, कि जब रानी बाछल गुरु गोरखनाथ के पास पुत्र प्राप्ति का वरदान लेने गई थी, तब उनके भाग्य में पृथ्वी पर सातों जन्म तक कोई भी संतान उत्पत्ति नहीं होना नहीं था, तब गुरु गोरखनाथ जी ने समुद्र के मार्ग पाताल लोक जाकर नाग नागिन से गूगल फल मांगा, जो पदम नगर में तारी नाग और नागिन के पास था, तो जब गुरु गोरखनाथ ने वह गूगल मांगा, तो उन्होंने गोरखनाथ जी को गूगल देने को साफ मना कर दिया, इस पर गोरखनाथ जी ने उन्हें बिन के नशे में बेहोश कर गूगल को चुरा कर ले आए। और वह गूगल माता बाछल को दे दिया था। गूगल फल के कारण ही उनका नाम गोगाजी रखा गया था !


गोगा जी का विवाह

गोगाजी महाराज का विवाह कुंतल देश की एक महारानी रानी सीरियल के साथ हुआ था। रानी सीरियल को बाबा गोगाजी सपने में दिखाई दिए थे। और सपने में रानी सीरियल ने गोगाजी के साथ तीन फेरे ले लिए थे। और तभी से बाबा गोगा जी महाराज अर्ध विवाह के पवित्र बन्धन में बद्ध गए थे । और जब इस बात का पता महारानी बाछल को पता चला तो उन्होंने कहा यह चौहान परिवार को शोभा नहीं देता इस कष्ट के लिए तो इस पर माता बाछल ने गोगा जी को बहुत ही धमकाया। गोगाजी का विवाह केमल दे (सीरियल) के साथ हुआ एक दिन सर्प के काटने से केमल दे की मृत्यु हो गई इस वजह से गोगा जी बहुत अधिक क्रोधित हुए। उन्होंने सभी सम्पूर्ण सांपो को मारने का निश्चय कर लिया और सर्पों को मारने के लिए यज्ञ करने लगे। उनको यज्ञ करता देख सभी देवता घबराने लगे और सोचने लगे कि इस प्रकार तो पृथ्वी से सभी सांपो का अंत हो जाएगा। तभी नारद मुनि भगवान शनिदेव और इंद्र गोगाजी के पास आए और उन्होंने यज्ञ को रोकने की विनती की और उन्होंने गोगा जी की पत्नी के केमल दे को जीवनदान दिया और साथ ही यह वरदान भी भी दिया कि किसी भी व्यक्ति को यदि सांप काट लेता है तो आपके स्थान पर आने से उसका इलाज हो जाएगा। तभी से जाहरवीर गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में भी जाना जाने लगा।


अर्जन और सर्जन की मृत्यु

माना जाता ही की जब गोगा जी की शादी हो गई थी । तब उनके जो मोसेरे भाई थे । वै उनसे बहुत ही ज्यादा जलते थे । और उनकी माता काछल भी बाबा जी से नफरत करती थी । वै चाहती थी की सारा राज्य सिर्फ उनके दोनों पुत्रो को ही मिले। इसलीय वे अपने पुत्रो को बाबा गोगा जी के खेलाफ भड़काया करती थी । एक दिन गोगा जी की पत्नी ने बागड़ में सावन के महीने में झूला जुलने के ले अपनी माता बचल से आज्ञा मागी तब माता ने जाने दीया जब वह अपनी सखियों के साथ वहा गई । तो राजा अर्जन और सर्जन ने उनके वहा जुलने से माना कर दिया । और वह वह से आ गई और सारी बात माता बाचल से कही । माता ने गोगा जी से ये बात कहने को माना कर दिया । फिर कुछ दिनों बाद एक दिन राजा को दोपहर में बहुत प्यास लगी । तब रानी सेरियल ने कहा की महाराज में आपके लिए पानी ले आती हु । राजा जी ने मना कीया पर रानी नहीं मानी और ठंडा पानी लेने बागड़ के कुए में से पानी लेने चली गई । तभी वहा बागो में अर्जन और सर्जन भी घूम रहे थे ।

फ़िर अर्जन और सर्जन ने रानी सेरियल को वहा आते देखा और चुपके से रानी के साथ दुर्व्यवाहर करने लगे । तब रानी बड़ी मुश्किल से वहा से भाग आई और महल आकर रोने लगी तब राजा गोगा जी ने उन से पूछा की क्यों रो रही हो रानी क्या बात है । तब रानी ने सारी बात बता दी । तब गोगा जी अपने भाइयो पर बहुत गुसा हुए । और उन्होंने अपने बागो में जाकर अपने भाइयो से यूद्ध कर दिया। तब उनके हाथो से अर्जन और सर्जन मारे गए।


गोगा जी की मान्यता

गोगा जी चौहान को उत्तर भारत मे लोक देवता के रूप मे पूजा जाता है,गोगामेढी पर हर साल भाद्र पद कृष्ण नवमी को मेला लगता है जहां दूर दूर से हिन्दू और मुसलमान पूजा करने आते है!आज भी सर्पदंश से मुक्ति के लिए गोगाजी की पूजा की जाती है. गोगाजी के प्रतीक के रूप में पत्थर या लकडी पर सर्प मूर्ती उत्कीर्ण की जाती है. लोक धारणा है कि सर्प दंश से प्रभावित व्यक्ति को यदि गोगाजी की मेडी तक लाया जाये तो वह व्यक्ति सर्प विष से मुक्त हो जाता है.

गोगादेव की जन्मभूमि पर आज भी उनके घोड़े का अस्तबल है और सैकड़ों वर्ष बीत गए, लेकिन उनके घोड़े की रकाब अभी भी वहीं पर विद्यमान है। उक्त जन्म स्थान पर गुरु गोरक्षनाथ का आश्रम भी है और वहीं है गोगादेव की घोड़े पर सवार मूर्ति है.हनुमानगढ़ जिले के नोहर उपखंड में स्थित गोगाजी के पावन धाम गोगामेड़ी स्थित गोगाजी का समाधि स्थल जन्म स्थान से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है.

गोगामेडी में गोगाजी का मंदिर एक ऊंचे टीले पर मस्जिदनुमा बना हुआ है, इसकी मीनारें मुस्लिम स्थापत्य कला का बोध कराती हैं। कहा जाता है कि फिरोजशाह तुगलक सिंध प्रदेश को विजयी करने जाते समय गोगामेडी में ठहरा था। रात के समय बादशाह तुगलक व उसकी सेना ने एक चमत्कारी दृश्य देखा कि मशालें लिए घोड़ों पर सेना आ रही है।तुगलक की सेना में हाहाकार मच गया। तुगलक की सेना के साथ आए धार्मिक विद्वानों ने बताया कि यहां कोई महान सिद्ध है जो प्रकट होना चाहता है। फिरोज तुगलक ने लड़ाई के बाद आते समय गोगामेडी में मस्जिदनुमा मंदिर का निर्माण करवाया।

हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश राजस्थान में हजारो गाँव में गोगा जी की माडी बनी हुई हैं और उनकी हर जगह हर धर्म और जाति के लोगो द्वारा पूजा की जाती है,उनकी ध्वजा नेजा कहलाती है,गोगा जाहरवीर जी की छड़ी का बहुत महत्त्व होता है और जो साधक छड़ी की साधना नहीं करता उसकी साधना अधूरी ही मानी जाती है क्योंकि मान्यता के अनुसार जाहरवीर जी के वीर छड़ी में निवास करते है।


गोगा नवमी – Goga Navami कब होती है ?

भाद्रपद महीने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन गोगा नवमी मनाई जाती है। राजस्थान के लोकप्रिय लोक देवता गोगा जी को गोगा, जाहरवीर गोगा, गुग्गा, गोगा पीर, जाहरपीर, गोगा चौहान, गोगा राणा, गोगा बीर, गोगा महाराज और राजा मंडलिक आदि नामों से भी जाना जाता है।


 
 
 

Comments


bottom of page